तस्वीरें, वीडियो और आवाज़ बनाना

Qbit से कोई फ़ोटो याद रखने को कहें, फिर वह फ़ोटो दोबारा जोड़ने की ज़रूरत नहीं, जानें कैसे

अपने परिवार की एक अच्छी फ़ोटो सेव कर दें, और उसके बाद आप बस इतना कह सकते हैं: “हमें पेरिस में दिखाएँ”। आपके कैमरा रोल को छुट्टी मिल जाती है।

चरण

  1. “+” और फिर फ़ोटो पर टैप करके फ़ोटो जोड़ें।
  2. Qbit को साफ़-साफ़ बताएँ, जैसे “मेरे परिवार की यह फ़ोटो याद रखें” या “मेरी यह फ़ोटो सेव कर लें”।
  3. बाद में, किसी भी बातचीत में “हमें” या “मुझे” कहकर कोई दृश्य माँगें और Qbit सेव की हुई फ़ोटो दोबारा इस्तेमाल करेगा।

टिप्स

  • आप हर व्यक्ति की 20 तक फ़ोटो सेव रख सकते हैं, और Qbit एक ही तस्वीर में इनमें से 4 तक इस्तेमाल कर सकता है।

20 अक्टूबर 2026 को अपडेट किया गया

क्या इससे मदद मिली?

कुछ भी पूछें!

या किसी इंसान से बात करें