अपने परिवार को एफ़िल टॉवर के सामने (या कहीं और) दिखाएँ, जानें कैसे
बातचीत में एक फ़ोटो अपलोड करें और Qbit से कोई दूसरा बैकग्राउंड लगाने, लोग या चीज़ें जोड़ने, या कुछ भी और करने को कहें, और Qbit उस दृश्य के साथ एक नई फ़ोटो बना देगा। अब तो आपके पास सबको दिखाने लायक कुछ है!
चरण
- “+” पर टैप करें, फिर फ़ोटो या कैमरा चुनें और अपनी फ़ोटो जोड़ें।
- अब बताएँ कि आपको क्या चाहिए, जैसे “हम दोनों को सूर्यास्त के समय किसी ट्रॉपिकल द्वीप के बीच पर दिखाएँ, और पीछे डॉल्फ़िन खेल रही हों”।
- लीजिए, आपकी नई तस्वीर तैयार है! और हाँ, सहेजें और शेयर करें वाले विकल्प तो हैं ही।
टिप्स
- साफ़ फ़ोटो, जिसमें चेहरे कैमरे की ओर देख रहे हों, सबसे अच्छा नतीजा देती है।
- सिर्फ़ जगह नहीं, वह पूरा दृश्य बताएँ जो आप चाहते हैं। मौसम, दिन का समय, आप क्या कर रहे हैं...जितना ज़्यादा ब्योरा, उतना बेहतर।
जानने लायक बात
जानने लायक बात: इसमें 5 Tool Credits लगते हैं। आपकी भेजी फ़ोटो और वापस आने वाली तस्वीर, दोनों की सुरक्षा जाँच होती है, और सेवा की शर्तों से बाहर की किसी भी बात पर इनमें से कोई भी अस्वीकार की जा सकती है।
20 अक्टूबर 2026 को अपडेट किया गया
क्या इससे मदद मिली?